छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में डंडई में BJP का पैदल मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन

रांची में JSSC और JPSC छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में डंडई में भाजपा ने पैदल मार्च निकाला। सरकार से छात्रों की मांगों को सुनने की अपील की गई।

विज्ञापन

डंडई,गढ़वा: रांची में जेएसएससी और जेपीएससी छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को डंडई मंडल भाजपा की ओर से मुख्यालय में पैदल मार्च निकाला गया. कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सरवन चंद्रवंशी ने किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार की कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया.

पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है. सरकार को छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए.

मंडल अध्यक्ष सरवन चंद्रवंशी ने कहा कि छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे. ऐसे में लाठीचार्ज की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ खड़ी है.

भाजपा नेता मिथलेश प्रसाद ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का दमनात्मक व्यवहार उचित नहीं है. वहीं मंडल महामंत्री अशोक प्रसाद गुप्ता एवं दिनेश राम ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए.

भाजपा नेत्री अनीता गुप्ता ने कहा कि अधिकार और भविष्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार को छात्रों की आवाज सुनकर उनकी जायज मांगों का सम्मानपूर्वक समाधान करना चाहिए.

कार्यक्रम में कृष्णा पासवान, रामचंद्र प्रजापति, उदय राम, नरेश राम, सुनील विश्वकर्मा, विद्यानंद गुप्ता, दिलवर कुमार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola