सोन नदी में डूबी दो नाबालिगों में एक का शव 24 घंटे बाद बरामद, दूसरी की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

बरामद शव | Prabhat Khabar Network

केतार के पाचाडुमर गांव में सोन नदी में डूबी जूली कुमारी का शव 24 घंटे बाद मिला। दूसरी लापता लड़की खुशबू की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

विज्ञापन

केतार : प्रखंड के पाचाडुमर गांव के समीप सोन नदी में सोमवार को स्नान करने के दौरान डूबी दो नाबालिग लड़कियों में से जूली कुमारी (14) का शव मंगलवार को करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. शव घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर श्रीनगर नाव घाट के समीप मिला. परिजनों ने शव की पहचान अरुण प्रसाद उर्फ बबलू की पुत्री जूली कुमारी के रूप में की. वहीं, दूसरी लापता लड़की खुशबू कुमारी (14), पिता गिरवर ठाकुर की तलाश जारी है.

बताया गया कि सोमवार को सोमवारी के अवसर पर मां शायरी भगवती मंदिर परिसर स्थित शिवालय में जलाभिषेक के लिए जूली, खुशबू और प्रिया कुमारी सोन नदी में स्नान करने गयी थीं. इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चली गयीं और डूबने लगीं. स्थानीय लोगों ने प्रिया कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि जूली और खुशबू तेज धार में बह गयीं.

दोनों के लापता होने के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने पाचाडुमर, सोनवर्षा, बिजडीह, चांदडीह, खैरवा से लेकर कधवन तक विभिन्न घाटों पर खोजबीन शुरू की. मंगलवार को श्रीनगर नाव घाट के समीप जूली का शव बरामद हुआ. खोज अभियान में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, मुखिया श्यामसुंदर बैठा, समाजसेवी पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे.

थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि शव की पहचान परिजनों ने कर ली है. आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. वहीं, खुशबू कुमारी की तलाश सोन नदी में लगातार जारी है. पुलिस, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी के विभिन्न घाटों पर खोजबीन में जुटे हैं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola