डिजिटल मीटर से बढ़ा बिजली बिल तो विधानसभा में गरजे विधायक, बोले- उपभोक्ताओं को मिल रहा ज्यादा बिल
झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा में डिजिटल मीटर से आ रहे अनियंत्रित बिजली बिलों की समस्या उठाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।
रमना,गढ़वा: झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव ने क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को डिजिटल मीटर के कारण हो रही परेशानियों का मामला विधानसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि डिजिटल मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं को अनियंत्रित और अपेक्षाकृत अधिक बिजली बिल मिल रहे हैं. इससे आम उपभोक्ताओं में नाराजगी है.
विधायक ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि उपभोक्ता नियमित रूप से बिजली का उपयोग और भुगतान करते आ रहे हैं, लेकिन डिजिटल मीटर लगने के बाद कई मामलों में वास्तविक खपत से अधिक बिल आने की शिकायतें सामने आ रही हैं. इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.
उन्होंने सरकार से डिजिटल मीटर से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही गलत या अनियंत्रित बिल प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं के बिलों का पुनः सत्यापन कराने और मीटर की तकनीकी जांच कर गड़बड़ी दूर करने का आग्रह किया.
विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सुविधा से जुड़े मामले में उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए. विभागीय स्तर पर शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाये, ताकि उपभोक्ताओं को वास्तविक बिजली खपत के आधार पर ही बिल मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










