सरस्वती चिकित्सालय में निजी ब्लड बैंक खुला
Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन

सरस्वती चिकित्सालय में निजी ब्लड बैंक खुला
विज्ञापन
गढ़वा.
शहर के रंका मोड़ के समीप सरस्वती चिकित्सालय में निजी ब्लड बैंक की शुरुआत की गयी. इसका उद्घाटन भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ एमपी गुप्ता व अस्पताल के निदेशक डॉ संजय कुमार सहित उपस्थित अतिथियों ने किया. मौके पर सरस्वती चिकित्सालय के निदेशक डॉ संजय कुमार ने बताया कि गढ़वा में रक्त की समस्या से लोग अक्सर जूझते रहते हैं. इस ब्लड बैंक की शुरुआत होने से यहां के लोगों को ब्लड आसानी से उपलब्ध हो सकेगा. उन्होंने कहा कि इस ब्लड बैंक में 600 यूनिट ब्लड रखने की क्षमता है. डॉ पातंजलि केसरी ने कहा कि सैकड़ो थैलेसीमिया मरीजों को नियमित रूप से ब्लड की जरूरत पड़ती है. लेकिन ब्लड के अभाव में उन्हें यहां-वहां भटकना पड़ता है. इस ब्लड बैंक की शुरुआत से उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. समाजसेवी रविंद्र जायसवाल, डॉ मुरली प्रसाद गुप्ताने भी अपने विचार व्यक्त किये.उपस्थित लोग : मौके पर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त, अंजली गुप्ता, डॉ राकेश रंजन, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, सनी चंद्रवंशी, दीपमाला कुमारी, दीपक तिवारी, विनोद जायसवाल, संतोष केसरी, दौलत सोनी, उमेश कश्यप, प्रोफेसर उमेश सहाय, ज्योति गुप्ता, कंचन जायसवाल व श्वेता पांडेय उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










