पुलिस ने नष्ट की गांजा की खेती

Updated at : 25 Aug 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने नष्ट की गांजा की खेती

पुलिस ने नष्ट की गांजा की खेती

विज्ञापन

रंका थाना के पाल्हे गांव के भलपहरी में अवैध रूप से पांच डिसमिल में की गयी गांजा की खेती पुलिस ने रविवार को नष्ट कर दी. एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पाल्हे के भलपहरी में गांजा की खेती की जा रही है. इसी आलोक में एक टीम गठित कर गांजा के पौधे को नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पाल्हे निवासी रामदेव प्रजापति के पुत्र विनोद प्रजापति, स्व देवकी प्रजापति के पुत्र हलकान प्रजापति ने पांच डिसमिल भूमि पर गांजा की खेती की थी. पूछताछ के क्रम में पता चला कि जमीन उसी गांव निवासी छोटेलाल यादव की है. एसडीपीओ ने बताया कि अवैध तरीके से गांजा की खेती किये जाने पर उक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तारी नहीं हुई है. छापामारी दल में स्वयं एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एसआइ अनिल कुजूर, कुंदन कुमार व एएसआइ राजेश झा सहित पुलिस के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola