स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सख्त कार्रवाई जारी रहेगी : सीओ

मिलावटी सामान बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : थाना प्रभारी
मिलावटी सामान बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : थाना प्रभारी प्रतिनिधि, श्री बंशीधर नगर रक्षाबंधन से पहले शहर में मिलावटी मिठाई बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी थी. एक बार फिर से प्रशासन मिलावट खोरी के खिलाफ सक्रिय है. सीओ विकास कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई समाज की सुरक्षा के लिए की गयी है और त्योहार के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन की निगरानी लगातार रहेगी. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जायेगी. रिपोर्ट आने के बाद शहर के मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी. नगर ऊंटारी थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में चचेरिया निवासी सत्येंद्र कुमार गुप्ता के घर से 55 क्विंटल रेडीमेड मिठाई बरामद की गयी थी. इनमें 50 क्विंटल रसगुल्ला और 5 क्विंटल कलाकंद शामिल थे. मिठाइयों के पैकेट्स पर न तो निर्माण तिथि अंकित थी, न समाप्ति तिथि और न ही किसी निर्माता का नाम. जब्त मिठाइयों के सैंपल की प्रयोगशाला जांच में पुष्टि हुई कि इसमें मिलावट की गयी थी, और ये मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाये गये. इस आधार पर मिठाइयों को नष्ट करने का आदेश दिया गया. शुक्रवार को नगर पंचायत के सिटी मैनेजर रवि कुमार की देखरेख में ट्रैक्टर पर लादकर मिठाई को नष्ट किया गया, जबकि दोषी व्यापारी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




