सड़क दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

इमली ढ़ोड़ा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक
इमली ढ़ोड़ा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक प्रतिनिधि, गढ़वा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के इमली ढ़ोड़ा के पास गुरुवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से एक भाई नंदू भुईया की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि बड़ा भाई शोभित भुईया गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार कैनाल गांव निवासी शोभित भुईया अपने छोटे भाई नंदू के साथ बाइक पर सवार होकर भवनाथपुर टाउनशिप किसी काम से गया था. देर रात लौटने के क्रम में रेलवे गेट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दोनों को घायल अवस्था में भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. स्थिति गंभीर होने पर नंदू को रांची रेफर किया गया. परिजनों ने 108 एंबुलेंस से संपर्क किया, लेकिन आरोप है कि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची. इस दौरान नंदू की मौत हो गयी. परिजनों का कहना है कि यदि एंबुलेंस समय पर मिल जाता तो नंदू की जान बचायी जा सकती थी. इधर, शुक्रवार सुबह पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




