कुंबाकाला जंगल से मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 27 May 2026 9:26 PM
कुंबाकाला जंगल से मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
धुरकी. धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध शकल कोरवा का शव मंगलवार देर शाम कुंबाकाला के जंगल से संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि शकल कोरवा बीते शनिवार की सुबह किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया था. परिजनों ने बताया कि मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने कुंबाकाला जंगल की ओर एक शव पड़े होने की सूचना दी. सूचना पर जब परिजन वहां पहुंचे, तो वहां शकल कोरवा का शव पड़ हुआ था. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. परिजनों ने बताया कि मृतक गांव व आसपास के क्षेत्रों ममें ओझा-गुणी (तांत्रिक कार्य) का कार्य करते थे, जिस कारण उनकी हत्या कर दी गयी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही धुरकी थाना प्रभारी जर्नादन राउत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि जंगल से वृद्ध का शव बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










