निरंकारी मिशन ने की मथुरा बांध तालाब की सफाई

निरंकारी मिशन ने की मथुरा बांध तालाब की सफाई
गढ़वा. संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के तहत रविवार को मथुरा बांध तालाब की सफाई का कार्य किया गया. यह सफाई अभियान प्रोजेक्ट अमृत के तीसरे अध्याय के तहत निरंकारी सेवादल और वालंटियर्स द्वारा चलाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वा शाखा की मुखी शीला केसरी ने की. इसमें बड़ी संख्या में निरंकारी संगत और सेवादल के लोग शामिल हुए. अभियान के दौरान तालाब से कचरा और प्लास्टिक हटाया गया, जिससे जल स्रोत को स्वच्छ और संरक्षित किया जा सके. मौके पर गढ़वा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अलख नाथ पांडेय और उमेश कुमार कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपनी सहभागिता दी. यह दूसरा अवसर है जब गढ़वा में निरंकारी अनुयायियों ने सफाई अभियान चलाया है. संत निरंकारी मिशन के इस प्रयास को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया. मिशन का उद्देश्य केवल शारीरिक सफाई ही नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वच्छता को भी बढ़ावा देना है. स्थानीय प्रशासन और नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को समर्थन देने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




