जलवायु परिवर्तन को लेकर मुखिया को मिला प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Mar 2025 8:23 PM
जलवायु परिवर्तन को लेकर मुखिया को मिला प्रशिक्षण
भंडरिया. असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में भंडरिया एवं बरगड़ प्रखंड के सभी मुखिया को गुरुवार को भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण की शुरूआत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की. इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल सभी मुखिया को डॉक्टर संतोष मिश्रा ने राष्ट्रीय जलवायु परिर्वतन तथा मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी.
उन्होंने बताया कि फिलहाल जलवायु परिवर्तन होने वाला है. इसलिए सभी मुखिया अपनी-अपनी पंचायत में इससे बचने के लिए उचित प्रबंध करे. वहीं डायरिया से बचाव की भी जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद गांव के मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज किया जायेगा.उपस्थित लोग : मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, डॉ अजय सिंह पटेल, डॉ इमरान खान, मुखिया विनय सिंह, प्रवणता देवी, सोहर सिंह, सविता देवी, मोनिका खलखो, प्रेमी देवी व बिनको टोप्पो सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










