शादी से लौट रहे अधेड़ की वाहन दुर्घटना में मौत

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
शादी से लौट रहे अधेड़ की वाहन दुर्घटना में मौत

शादी से लौट रहे अधेड़ की वाहन दुर्घटना में मौत

विज्ञापन

गढ़वा.

गढ़वा-नगर ऊंटारी मार्ग पर सोमवार को रमना थाना क्षेत्र के परसवार गांव के पास बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक उत्तर प्रदेश के शाहगंज थाना क्षेत्र के मोराही गांव निवासी डंगर चौरसिया का पुत्र शिवमूरत चौरसिया (50 वर्ष) बताया गया है. जबकि घायल रॉबट्सगंज थाना क्षेत्र के कुशमहा गांव निवासी गुलाब चौरसिया का पुत्र जोनु चौरसिया है. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि मृतक शिव मूरत चौरसिया के भांजा की शादी पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव में थी. वह अपने भांजा जोनू चौरसिया के साथ रविवार की रात बाइक से ही बारात गया था. शादी समारोह संपन्न होने के बाद वापसी में रमना स्थित परसवार गांव के पास एक बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया. इसके बाद उसी बोलेरो चालक ने घायल अवस्था में दोनों को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में लाकर पहुंचाया. वहां दोनों को गाड़ी से उतारने के बाद बोलेरो चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने शिव मूरत चौरसिया को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा. अंत्यपरीक्षण के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola