अंगदान के लिए लोगों को किया जागरूक

अंगदान के लिए लोगों को किया जागरूक
गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने जायंट्स सेवा सप्ताह के छठे दिन रविवार को अंगदान जागरूकता पर सेमिनार, पेंटिंग और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राकेश केसरी ने की. बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस दौरान मौजूद लोगों को अंगदान के लिए जागरूक किया गया. सेमिनार में पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने कहा कि मरणोपरांत शरीर को जलाने या दफनाने से पहले अंगदान से कई लोगों को जीवनदान मिल सकता है. इस दौरान पूर्व फेड पदाधिकारी मनोज केसरी, विजय केसरी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश गुप्ता और अशोक विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे. इस मौके पर अशोक केसरी, रवीन्द्र केसरी, मनोज केसरी, उपाध्यक्ष चंद्र भूषण सिन्हा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




