पर्यटन विभाग की सूची में शामिल होगा मां गढ़देवी मंदिर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Aug 2024 9:28 PM

विज्ञापन

पर्यटन विभाग की सूची में शामिल होगा मां गढ़देवी मंदिर

विज्ञापन

गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित आदि शक्ति मां गढ़देवी मंदिर द्वार का लोकार्पण किया. मंत्री श्री ठाकुर ने फीता काट कर व मां गढ़देवी मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर तोरण द्वार का उद्घाटन किया. इस दौरान भंडारा का भी आयोजन किया गया. मौके पर मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री ठाकुर एवं उनकी पत्नी चंचल ठाकुर को तलवार भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण समिति की मांग पर उन्होंने अपने निजी कोष से अपनी माता स्व. विमला ठाकुर एवं पिता स्व. कौशल कुमार ठाकुर की स्मृति में इस द्वार का निर्माण कराया है. साथ ही इससे पूर्व में समिति की मांग पर उन्होंने मंदिर का गुंबद भी प्रदान किया है. मंत्री ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य कोई भी खुद से नहीं करता, बल्कि मां गढ़देवी स्वयं उससे करवाती हैं. उन्होंने कहा कि मां गढ़देवी उन्हें इतनी शक्ति एवं सामर्थ्य दें कि वह इस तरह का कार्य सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे झारखंड में सभी जाति, धर्म एवं समुदाय के लिए कर सकें. उन्होंने कहा कि गढ़देवी मंदिर के विकास में मां गढ़देवी मंदिर धार्मिक न्यास के अध्यक्ष विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मंदिर की भव्यता पहले से ज्यादा बढ़ गयी है.

मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग की सूची में मां गढ़देवी मंदिर काफी नीचे की श्रेणी में था. उन्होंने आज ही बैठक कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है. अब यह मंदिर विभाग की बी श्रेणी में शामिल हो जायेगा. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द श्री बंशीधर मंदिर कॉरिडोर का निर्माण होगा. यदि वहां के व्यवसायी व अन्य लोग सहमति दें, तो शीघ्र ही यह कार्य हो जायेगा. उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग विकास विरोधी भी हैं. विकास कार्य में जितनी भी बाधाएं आयें वह सब मां गढ़देवी की कृपा से दूर होगी. मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी राजन पांडेय, बिहारी मंदिर के पुजारी कृष्ण गोपाल, वार्ड पार्षद बिनोद बघेल, समिति के सुभाष कांस्यकार, निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केशरी, पूर्व नप अध्यक्ष अनिता दत्त व राकेश पाल ने भी विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू ने किया. अंत में मंत्री की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola