संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें अधिकारीः एसडीएम

Updated:
विज्ञापन
संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें अधिकारीः एसडीएम

संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें अधिकारीः एसडीएम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को डंडा प्रखंड क्षेत्र का औचक भ्रमण कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था संबंधी विषयों की समीक्षा की. उल्लेखनीय है कि डंडा प्रखंड के चार गांवों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी ने इस संदर्भ में क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का अवलोकन किया और अधिकारियों को सतर्क एवं सजग रहने के निर्देश दिये. समीक्षा बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निरंतर निगरानी रखें, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलू लोहरा, अंचलाधिकारी सफी आलम, पुलिस निरीक्षक मझिआंव अंचल बृज कुमार, पुलिस निरीक्षक नगर ऊंटारी अंचल जितेंद्र आजाद, थाना प्रभारी डंडा दिलीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola