निर्धारित समय सीमा के भीतर करें नाली का निर्माण: अध्यक्ष
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 04 Jun 2026 9:28 PM
निर्धारित समय सीमा के भीतर करें नाली का निर्माण: अध्यक्ष
गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के अग्रवाल मोहल्ला में संचालित नाली निर्माण कार्य का नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता व प्रगति का जायजा लिए और संबंधित संवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. अध्यक्ष ने कहा कि नाली निर्माण कार्य हर हाल में अगले दस दिनों के भीतर पूर्ण किया जाये, ताकि स्थानीय लोगों को जलजमाव एवं आवागमन की समस्या से राहत मिल सके. उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने पर भी विशेष जोर दिया. नगर परिषद अध्यक्ष ने मोहल्लेवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करने में आम जनता की सहभागिता बेहद जरूरी है. उनिरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं मोहल्ले के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. वहीं मोहल्लेवासियों ने भी नाली निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










