जुनूनी जज्बा ही साधारण खिलाड़ी को इतिहास में अमर बनाता है : डीएसओ

जुनूनी जज्बा ही साधारण खिलाड़ी को इतिहास में अमर बनाता है : डीएसओ
प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में खिलाड़ियों के खेल में बेहतर सुधार और तकनीकी ज्ञान के लिए आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार और सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि खेल के मैदान में प्रतिभा आपको अच्छा खिलाड़ी बना सकती है, लेकिन कठिन परिश्रम, कौशल और जीतने का जुनूनी जज्बा ही एक साधारण खिलाड़ी को इतिहास में अमर बनाता है. उन्होंने कहा कि जुनून वह शक्ति है जो असफलता को सफलता में बदल देती है. हर खिलाड़ी को नियमित अभ्यास, सही डाइट और अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने की आदत डालनी चाहिए. बिना लगन और अनुशासन के सफलता संभव नहीं है. संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि आज यह रोजगार और सम्मान का भी माध्यम बन चुका है. उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस को जिले के हर घर तक पहुंचाने के लिए खिलाड़ियों को दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए. उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी के कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष सह कोच कमलेश कुमार दुबे ने किया. इस अवसर पर सचिव आनंद सिन्हा, सदस्य संजय सिंह, दरोगा पासवान, मनोज पाठक और मिथिलेश सिंह उपस्थित थे.
बेहतर प्रदर्शन करने वा खिलाड़ी पुरस्कृतसमर कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में अमन कुमार पाल, रोशन कुमार पाल, नीतीश कुमार मेहता, उज्ज्वल कुमार, हर्षित कुमार पांडेय, सचिन कुमार, मयंक राज, आयुषी कुमारी पांडेय, अंजली कुमारी, वर्षा रानी, रिद्धि सिंह, अर्णव कुमार दुबे सहित कई खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










