नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में प्रेमी गया जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 8:39 PM
नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में प्रेमी गया जेल
कांडी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण व पॉक्सो एक्ट के मामले में जयनगरा निवासी एक लड़के को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. इस मामले में लड़की के पिता ने गुरुवार को प्यार के जाल में फंसाने व अपहरण करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को थाने में आवेदन दिया था. कांडी थाना क्षेत्र की उक्त नाबालिग मंगलवार की सुबह से लापता थी. वह दिन के पौने नौ बजे स्कूल ड्रेस में घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. उसके हाथ में किताब-कॉपी भी था. लेकिन उसने इसे गांव के ही बांसवाड़ी में फेंक दिया और पैदल ही कहीं चली गयी. परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक उसका पता नही चल सका है. लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर उक्त लड़के के खिलाफ अपनी लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. पूछताछ करने व मोबाइल की जांच करने पर लड़की के साथ उसका जान पहचान व प्रेम संबंध होने का साक्ष्य मिला. इसके बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया. लेकिन अभी तक लड़की का पता नहीं चल सका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










