खाद-बीज गोदाम में किया गया शराब का भंडारण

गढ़वा स्थित कृषि विभाग के खाद-बीज का गोदाम शराब भंडारण के लिये आवंटित कर दिया गया है.
उत्पाद विभाग के पास नहीं है अपना गोदाम गढ़वा. गढ़वा स्थित कृषि विभाग के खाद-बीज का गोदाम शराब भंडारण के लिये आवंटित कर दिया गया है. मंगलवार को कृषि विभाग के प्रांगण में स्थित बड़े गोदाम में शराब को रखने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया. यहीं इसी गोदाम से गढ़वा जिले के सभी खुदरा वितरकों को शराब की बोतलें उपलब्ध करायी जायेंगी. उल्लेखनीय है कि एक सितंबर से शराब को निजी हाथों में सौंप दिया गया है. इसके लिये पूर्व में ही टेंडर कर दिया गया था. लेकिन मद्य एवं उत्पाद विभाग के पास अपना कोई गोदाम उपलब्ध नहीं है. ऐसे में शराब के भंडारण की समस्या विभाग के समक्ष है. इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के लिखित आग्रह पर अभी एक महीने के लिये ही इस गोदाम को आवंटित किया गया है. एक महीने बाद जब रबी फसलों के लिये बीज-खाद आदि जब विभाग को उपलब्ध हो जायेंगे, तो गोदाम को खाली कराना मजबूरी हो जायेगी. जबकि इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि विभाग के पास अपना गोदाम नहीं है. इसलिये अभी तात्कालिक व्यवस्था में इसे कृषि विभाग के गोदाम में रखा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




