घरेलू विवाद में पत्नी, पुत्र व साले को पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
घरेलू विवाद में पत्नी, पुत्र व साले को पीटकर किया घायल

घरेलू विवाद में पत्नी, पुत्र व साले को पीटकर किया घायल

विज्ञापन

गढ़वा. रतनगड़ा गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी, 10 वर्षीय पुत्र और अपने साले की पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों में प्रहलाद यादव की पत्नी शिवपति देवी, पुत्र गुडन यादव और बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी साला मुकेश यादव शामिल हैं. शिवपति देवी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे कई वर्षों से प्रताड़ित करता था, जिसके कारण वह अपने मायके चली गयी थी. करीब छह माह पूर्व रिश्तेदारों के हस्तक्षेप और सुलह के बाद वह ससुराल लौटी थी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं. रविवार की रात प्रहलाद यादव ने उसे व उसके पुत्र गुडन को बेहरमी से पीटकर कर घायल कर दिया, जिसके बाद उसके बड़े पुत्र दिलीप ने फोन कर अपने मामा मुकेश यादव को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मुकेश जब अपनी बहन को ले जाने रतनगड़ा पहुंचे, तो प्रहलाद, उसके पिता साधु यादव व अन्य ने उन पर भी हमला बोल दिया. घटना के बाद घायल मुकेश यादव ने किसी तरह कांडी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल भिजवाया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola