ePaper

भूमि अधिग्रहण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं , यह समग्र विकास की आधारशिला है : डीसी

Updated at : 02 Sep 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं , यह समग्र विकास की आधारशिला है : डीसी

मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला भू-अर्जन से संबंधित बैठक उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में भू-अर्जन से संबंधित बैठक, कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी भूमि अधिग्रहण कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखना अत्यंत आवश्यक है प्रतिनिधि, गढ़वा मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला भू-अर्जन से संबंधित बैठक उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न भूमि अधिग्रहण कार्यों की वर्तमान स्थिति, कार्यान्वयन में आ रही बाधाए, पारदर्शिता बनाये रखने की रणनीति तथा प्रभावित परिवारों के हितों की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में उपायुक्त श्री यादव ने अधिकारियों से जिले में चल रहे भू-अर्जन कार्यों की अद्यतन जानकारी ली. बताया कि अब तक कितनी भूमि का अधिग्रहण किया गया है, कितने मामलों का निपटारा शेष है, कितना रोड निर्माण का कार्य हो चुके है और किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखना अत्यंत आवश्यक है. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिग्रहण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे हों, ताकि जिले में चल रही महत्वपूर्ण विकास योजनाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, डीसी ने कहा कि विकास कार्य तभी सार्थक होंगे, जब प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित हो, इसलिए प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अधिग्रहण कार्यों में प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा मिले और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाये. डीसी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग समय-समय पर समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से कार्य करें. अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या देरी पायी जाती है, तो उसकी जवाबदेही तय की जायेगी. डीसी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी . बैठक के दौरान उपायुक्त ने यह भी कहा कि भूमि अधिग्रहण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह जिले के समग्र विकास की आधारशिला है. सड़क निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, पुल-पुलिया, सार्वजनिक संस्थान और अन्य संरचनात्मक कार्यों की सफलता भूमि अधिग्रहण पर ही निर्भर करती है. इसलिए यह जरूरी है कि अधिग्रहण प्रक्रिया जनहितकारी, पारदर्शी और समयबद्ध हो. उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा बैठकों में प्रगति प्रस्तुत करने और हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, साथ ही यह भी कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित नागरिकों के साथ निरंतर संवाद बनाये रखेगा, ताकि उनकी आशंकाओं और समस्याओं का समाधान तत्काल किया जा सके. उपायुक्त श्री यादव ने बैठक के आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला. बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग (पथ प्रमंडल गढ़वा) प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण वैपकॉस के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola