करणी सेना ने एसडीएम को दिया प्रकृति रक्षक सम्मान

Updated:
विज्ञापन
करणी सेना ने एसडीएम को दिया प्रकृति रक्षक सम्मान

करणी सेना ने एसडीएम को दिया प्रकृति रक्षक सम्मान

विज्ञापन

गढ़वा. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार की अपील से प्रभावित होकर शहर की ऐतिहासिक सरस्वतिया नदी को बचाने के लिए युवाओं का कारवां जुड़ने लगा है. जनसहभागिता से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान के छठे दिन शनिवार को करणी सेना भारत (युवा इकाई, गढ़वा) के कार्यकर्ताओं ने नदी तट पर उतरकर न सिर्फ श्रमदान किया, बल्कि एसडीएम संजय कुमार को इस अद्भुत प्रशासनिक पहल के लिए प्रकृति रक्षक सम्मान से नवाजा गया. एसडीएम की अपील से प्रेरित होकर युवा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग नदी के बहाव क्षेत्र और किनारों से कूड़ा-कचरा तथा प्लास्टिक अपशिष्ट इकट्ठा कर उसकी व्यापक सफाई में जुटे. श्रमदान के बाद सभी ने नदी को स्वच्छ और अविरल बनाये रखने की सामूहिक शपथ ली. करीणी सेना भारत की युवा इकाई के अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि पर्यावरण और जल स्रोतों का संरक्षण हम सबकी साझा जिम्मेदारी है. इस पहल ने पूरे जिले में पर्यावरण चेतना जागृत की है. इस कार्यक्रम में शुभम सिंह के नेतृत्व में शिवम सिंह, विशाल सिंह, प्रियांशु सिंह, लालबाबू, इलेश, विकास, वैभव, अजीत, संतोष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola