ePaper

JJMP Militants Arrest|झारखंड के जेजेएमपी के एरिया कमांडर समेत 6 उग्रवादी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

Updated at : 13 Mar 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
6 jjmp militants of jharkhand arrest from chhattisgarh

जेजेएमपी के 6 उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद गढ़वा, जशपुर और बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी.

झारखंड के उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनलोगों की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ से हुई है. इसमें एक एरिया कमांडर भी है.

विज्ञापन

JJMP Militants Arrest|झारखंड के उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के एरिया कमांडर समेत 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन लोगों की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ से हुई है. गिरफ्तार उग्रवादी गढ़वा, हजारीबाग, चतरा और ओडिशा के रहने वाले हैं. झारखंड के गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के जशपुर और बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षकों ने संयुक्त प्रेस वार्ता करके इसके बारे में जानकारी दी.

गढ़वा पुलिस की सूचना पर छत्तीसगढ़ से हुई गिरफ्तारी

जिन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें एक जेजेएमपी का एरिया कमांडर दुनेश लकड़ा उर्फ रवि है. 6 उग्रवादियों की गिरफ्तारी गढ़वा पुलिस की बड़ी कामयाबी है. छतीसगढ़ पुलिस के सहयोग से इन सभी उग्रवादियों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा रेंज के जशपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.

जेजेएमपी के सरगना पर दर्ज हैं 31 मामले

सरगना टुनेश लकड़ा पर झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में हमला, मुठभेड़, डकैती, आगजनी, अपहरण जैसे 31 मामले दर्ज हैं. उसके साथ गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम रंजीत कुमार महतो, हेरमन कुमार, तबस्सुम अहमद, राम लकड़ा एवं गुलाम शहजादा हैं. इनके पास से पुलिस ने एक एके-47 राईफल, एक मैगजीन, 90 गोली, एक चापड़, नक्सली ड्रेस और दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की है.

गढ़वा, चतरा, हजारीबाग और ओडिशा के हैं उग्रवादी

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ लालउम्मेद सिंह और जशपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने यह जानकारी दी. इसमें टुनेश लकड़ा उर्फ रवि गढ़वा जिले के भंडरिया थाना के लंबो गांव का निवासी है. रंजीत कुमार महतो हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना के गरमर्गी गांव का, हेरमन कुमार चतरा के मुंडा थाना के टिकैतबांध का, राम लकड़ा, गढ़वा के भंडरिया थाना के गड़िया गांव का, तबस्सुम अहमद पलामू के पांडू थाना के नेवरी गांव का और गुलाम शहजादा ओड़िशा के सुंदरगढ़ के बनडेगा का रहने वाला है.

झारखंड पुलिस की सूचना पर हुई छापेमारी

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड पुलिस से सूचना मिली थी कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में दुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा है. उनके पास आधुनिक हथियार भी हैं. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने जशपुर और बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचा दी. तत्काल टीम का गठन कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश भी दिया.

Also Read : लातेहार : हथियार और लेवी की राशि के साथ जेजेएमपी के चार उग्रवादी गिरफ्तार

इस तरह हुई JJMP के उग्रवादियों की गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के कुनकुरी के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विनोद मंडावी, उप निरीक्षक सुभाष कुजूर के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई. टीम ने जशपुर जिले के नारायणपुर थाना के करमा एवं कुनकुरी में दबिश देकर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उनके पास से एके-47, एक मैगजीन, 90 गोली, एक चापड़, नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री भी जब्त की गई.

मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी को मारी थी गोली

विदित हो कि टुनेश लकड़ा पिछले कई महीनों से गढ़वा जिले के रंका, भंडरिया और रमकंडा थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था. उसको पकड़ने गई पुलिस की टीम के साथ पिछले दिनों हुई मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा को गोली लगी थी.

Also Read : झारखंड: जेजेएमपी के तीन नक्सली पिस्टल व कारतूस के साथ अरेस्ट, लातेहार पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी

मुठभेड़ में टुनेश भी हुआ था घायल

मुठभेड़ में टुनेश को भी गोली लगी थी, लेकिन वह इलाज के बाद बच गया था. इसके बाद पुन: वह गढ़वा जिले में पलामू व छत्तीसगढ़ से सटे इलाके में जारी सरकारी निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों से वसूली के लिए उनकी साइट्स पर बार-बार पहुंचकर तोड़फोड़ करता था. काम बंद करा देता था. कर्मचारियों के साथ मारपीट करता था. इससे सरकारी कार्य करने में परेशानी हो रही थी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola