कर्मियों की समस्याओं को लेकर झारोटेफ का हस्ताक्षर अभियान

कर्मियों की समस्याओं को लेकर झारोटेफ का हस्ताक्षर अभियान
गढ़वा. झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) के तत्वावधान में राज्य के सरकारी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार एवं झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शिल्पी कुमारी के नेतृत्व में विभिन्न प्रखंडों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसके बाद कर्मचारियों की ज्वलंत एवं न्यायोचित मांग से सरकार को अवगत कराने के लिए सामूहिक ज्ञापन सौंपा जायेगा. सुशील कुमार ने बताया कि इस निमित झारोटेफ ने प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक के चरणबद्ध कार्यक्रम का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. संगठन ने वर्तमान सरकार के समक्ष अपने चार्टर्ड ऑफ डिमांड के प्राथमिक मांगों को रखा है. इसमें शिक्षक संवर्ग को अन्य राज्य कर्मियों की भांति एमएसीपी का लाभ प्रदान करना, राज्य कर्मियों की सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष करना एवं केंद्रीय कर्मचारियों की तरह राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ देना प्रमुख है. मुख्यमंत्री अपने घोषणा पत्र को लागू करें : उन्होंने बताया कि शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी सहित कई मुद्दों को सत्तारूढ़ दल ने अपने घोषणा पत्र में भी प्रमुखता से रखा था. अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री अपने घोषणा पत्र को लागू करें. इधर शिल्पी कुमारी ने बताया कि संगठन ने पांच चरणों में आंदोलन के लिए कार्यक्रमों की घोषणा की है. प्रथम चरण में सात फरवरी से 20 मार्च तक समस्त राज्य कर्मियों के बीच राज्य कर्मियों की मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. अगले चरण में यह हस्ताक्षरित ज्ञापन अलग-अलग माध्यमों से मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा. इनका है योगदान : अभियान में उपरोक्त के अलावे सुनील कुमार, मनोज चौधरी, मधुलता, मंत्शा साजिद, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सुनिता कुमारी सिंह, प्रेमशीला कुमारी, वीणा कुमारी, अंजनी कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद अब्बास अंसारी, सीमा कुमारी, सपन कुमार, प्रीतम कुमारी, कृष्ण मुरारी पाण्डे, सलमा बानो शेख, सरोजनी डोडराय, गायत्री दुबे, अनुज कुमार पाठक, विकास कुमार, नितिन कुमार तिवारी, नीति सिंह, मोहम्मद मंसूर आलम व अनवारूल हक योगदान दे रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




