ePaper

झारखंड के इंजीनियर साहब का भौकाल : गाड़ी पर लिखवाया ‘भावी मुख्यमंत्री’, प्रशासन ने लिया ये ऐक्शन

Updated at : 29 Mar 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
jr engineer future chief minister jharkhand news

थार जीप के साथ राजू कुमार प्रजापति. प्रभात खबर.

अपनी कार पर भावी मुख्यमंत्री लिखवाने वाले गढ़वा के कनीय अभियंता पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है. उनके वाहन को जब्त कर लिया गया है. कानूनी कार्रवाई चल रही है.

विज्ञापन

इस चमचमाती हुई ‘थार’ के सामने खड़े हैं राजू प्रजापति. खरौंधी प्रखंड के चंदनी गांव के रहनेवाले हैं. गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में बतौर कनीय अभियंता (अनुबंध पर) तैनात हैं. 15वें वित्त से होनेवाले कार्य देखते हैं. कुछ दिनों पहले ही इनका पदस्थापन प्रखंड कार्यालय में हुआ है. इस मामले में पुलिस ने ऐक्शन भी ले लिया है.

जीप के पीछे लिख रखा था – ‘प्रशासन’

फूल-माला से सजी वीआइपी नंबर (जेएच-01 एफएल 4444) वाली इनकी ‘थार’ के सामने बोर्ड पर ‘जिला प्रशासन रांची, ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी और असैनिक अभियंता सह भावी मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, रांची’ लिखा है. वहीं, जीप के पीछे प्रशासन लिखा हुआ है. पूछे जाने पर राजू ने कहा कि गलती हो गयी है. आज ही सब हटवा देते हैं. गढ़वा में थे, तो लिखवाये थे.

कुछ दिनों पहले भवानथपुर में हुई इंजीनियर की पोस्टिंग

कनीय अभियंता राजू प्रजापति की कुछ दिन पहले ही गढ़वा जिले के भवानाथपुर में पोस्टिंग हुई है. इन्हें कहीं भी जाना हो, इसी गाड़ी से पहुंचते हैं. प्रखंड कार्यालय जाना हो या कहीं भी ड्यूटी पर जाएं, इसी वाहन से जाते हैं. इसके दोनों ओर फूल-माला लगा रहता है. कनीय अभियंता के इस वाहन के आगे ‘जिला प्रशासन रांची, ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी तथा असैनिक अभियंता सह भावी मुख्यमंत्री झारखंड सरकार रांची’ लिखा है, तो इसके पीछे ‘प्रशासन’ लिखा है.

लोगों को होता था भ्रम- कोई बड़ा नेता आया है

फूल-माला से सजे इस वाहन को दूर से देखकर लोगों को इस बात का भ्रम हो जाता है कि कोई बड़ा नेता आ गया है. बाद में पता चलता है कि यह कोई नेता नहीं, बल्कि प्रखंड में पदस्थापित कनीय अभियंता हैं. दिलचस्प है कि प्रजापति गढ़वा जिले के ही खरौंधी प्रखंड के चंदनी गांव के रहने वाले हैं.

Also Read : गढ़वा के रमकंडा में केंद्र पहुंचने से पहले ही 3000 क्विंटल धान की हो गयी फर्जी खरीदारी, FCI के अधिकारियों व बिचौलियों की मिलीभगत पर पढ़िए ये रिपोर्ट

निकल गई इंजीनियर साहिब की सारी हेकड़ी

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से आदर्श आचार संहिता लागू है. ‘प्रभात खबर’ में इसकी खबर छपते ही उनकी सारी हेकड़ी निकल गई. ‘इंजीनियर साहब का भौकाल, गाड़ी पर लिखवाया भावी मुख्यमंत्री’ शीर्षक खबर से समाचार प्रकाशित होने के बाद जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी.

भवनाथपुर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

भवनाथपुर बीडीओ नंदजी राम ने भवनाथपुर थाने को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. बीडीओ के आवेदन के आलोक में इंजीनियर राजू कुमार प्रजापति पर भवनाथपुर थाना में कांड संख्या 24/2024 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इंजीनियर के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं मोटर ह्विकल एक्ट की धाराएं लगाईं गईं हैं.

पुलिस ने वाहन को किया जब्त, हो रही कानूनी कार्रवाई

प्रशासन ने राजू प्रजापति के वाहन (जेएच01एफएल4444) को जब्त भी कर लिया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने के साथ ही वाहन को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : गढ़वा: मनरेगा की 27 योजनाओं में फर्जी डिमांड की पुष्टि, अधिकारियों ने मस्टर रोल जीरो किया

गलती हो गयी, गढ़वा में थे तो लिखवाये थे : राजू प्रजापति

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि भवनाथपुर के कनीय अभियंता राजू कुमार प्रजापति हर दिन हाजिरी बनाने के लिए इस वाहन से यहां आते थे. हाजिरी बनाने के बाद वहां से चले जाते थे. हालांकि, एक दिन पहले ही जब उनसे इस संबंध में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा कि गलती हो गयी है. आज ही सब हटवा देते हैं. गढ़वा में थे, तो लिखवाये थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola