ई-केवाइसी नहीं, तो डीलर व मुखिया भी होंगे जिम्मेवार

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
ई-केवाइसी नहीं, तो डीलर व मुखिया भी होंगे जिम्मेवार

ई-केवाइसी नहीं, तो डीलर व मुखिया भी होंगे जिम्मेवार

विज्ञापन

मझिआंव.

बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने प्रखंड क्षेत्र के तमाम मुखिया को 12 घंटे के अंदर अपनी-अपनी पंचायत के डीलरों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि वैसे राशनकार्ड धारी जिनका अभी तक ई-केवाइसी नहीं हुआ है उनका तत्काल ई-केवाइसी करवाना सुनिश्चित करें. अन्यथा ई-केवाइसी नही करनेवाले डीलरों पर जिस तरह लापरवाही एवं आपराधिक मामला बनता है, उसी प्रकार मुखिया भी इसके जिम्मेवार माने जायेंगे. बीडीओ सह सीओ ने बताया कि डीलरों द्वारा अभी तक 11 हजार लाभुकों का ई-केवाइसी नही किया गया है. इसे लापरवाही एवं आपराधिक कार्य माना जायेगा. उन्होंने बताया कि सभी को पता है कि ई-केवाइसी करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक ही है. बीडीओ ने कहा कि मुखिया व पंचायत सचिव को डीलरों के साथ बैठक कर लाभुकों का शत प्रतिशत ई-केवाइसी कराना सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है. बीडीओ ने कहा कि पूर्व में भी अखबार के माध्यम से एवं लिखित निर्देश जारी कर अनिवार्य रूप से राशनकार्ड के छुटे हुए लाभुकों का ई-केवाइसी करने के बारे में जानकारी उपलब्ध करा दी गयी थी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय तक यदि सभी लाभुकों का ई-केवाइसी नही होता है, तो उपरोक्त सभी जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola