चुनाव में किये वादे को भुल गयी है हेमंत सरकार : विनोद चंद्रवंशी

Updated:
विज्ञापन
चुनाव में किये वादे को भुल गयी है हेमंत सरकार : विनोद चंद्रवंशी

चुनाव में किये वादे को भुल गयी है हेमंत सरकार : विनोद चंद्रवंशी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा भाजपा नगर मंडल, ग्रामीण मंडल और गोवावल मंडल ने संयुक्त रूप से गढ़वा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर हेमंत सरकार के किसानों के साथ वादाखिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी थे. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव के समय किसानों से किए गए वादों को भूल गया है. किसान अपनी फसल बेचने के लिए अंचल का चक्कर काट रहे हैं और सरकार की लापरवाही के कारण हजारों क्विंटल धान बर्बाद हो रहा है. प्रखंड और अंचल के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और बिना रिश्वत के जनता का कोई काम नहीं होता. विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि हेमंत सरकार विकास विरोधी है. सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आयी है, लेकिन जनता के कल्याण के लिए कोई योजना या सोच नहीं रखती. किसानों की फसल समय पर न खरीदना और भुगतान में देरी करना उनकी असफलता को दर्शाता है. उन्होंने मईंया सम्मान योजना में वेरिफिकेशन के नाम पर लाभुकों की कटौती और नये लाभुकों को शामिल न करने की आलोचना की. नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़ ने कहा कि हेमंत सरकार में जनता भगवान भरोसे जीने को मजबूर है. पूरे प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने किया और समापन चंचल भारती ने किया. कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र चंद्रवंशी, गोवावल मंडल अध्यक्ष परिक्षित तिवारी, अरविंद धरदूबे सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola