प्रधानाध्यापक-शिक्षक में मारपीट, शिक्षक का हाथ टूटा
Updated at : 11 Sep 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन

फिजिकल शिक्षक के साइंस पढ़ाने से हुआ विवाद
विज्ञापन
फिजिकल शिक्षक के साइंस पढ़ाने से हुआ विवाद
प्रतिनिधि, श्री बंशीधर नगर प्रखंड के जमुआ ग्राम स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक के बीच मारपीट हो गयी. यह घटना बच्चों के सामने हुई. जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार यादव और फिजिकल शिक्षक लाल बहादुर के बीच पढ़ाई को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि विद्यालय में साइंस शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने के कारण फिजिकल शिक्षक लाल बहादुर स्वेच्छा से बच्चों को साइंस की पढ़ाई करा रहे थे. इस दौरान प्रधानाध्यापक कक्षा में पहुंचे और उन्हें पढ़ाने से रोकने लगे. इसी को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ी और स्थिति मारपीट तक पहुंच गयी. घटना में लाल बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गये. सहकर्मी शिक्षकों ने उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में उनके बायें हाथ में फ्रैक्चर पाया गया. इसके बाद पीड़ित शिक्षक ने थाना में आवेदन देकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने न केवल हाथापाई की, बल्कि गड्ढे में धक्का भी दे दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए. घटना के बाद अन्य शिक्षकों ने भी मारपीट की कड़ी निंदा की और दोषी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. इस मामले में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षक द्वारा आवेदन मिला है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




