हर माह विभागीय समीक्षा करें मुखिया व पंचायत सचिव

बीडीओ ने खुटहेरिया पंचायत भवन व विद्यालय का निरीक्षण किया
बीडीओ ने खुटहेरिया पंचायत भवन व विद्यालय का निरीक्षण किया प्रतिनिधि, कांडी बीडीओ राकेश सहाय ने गुरुवार को खुटहेरिया पंचायत भवन और मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार मुखिया और पंचायत सचिव प्रत्येक माह पंचायत स्तरीय विभागीय समीक्षा करें. हर गुरुवार पंचायत भवन में मनरेगा दिवस आयोजित करने और नियमित जनता दरबार कर उसमें आये आवेदनों का निस्तारण कर लाभुकों को अवगत कराने का निर्देश दिया. बीडीओ ने मुखिया, सचिव और पंचायत कर्मियों को समय पर पंचायत भवन में उपस्थित रहकर आमजनों से मिलने को कहा. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों के नियमित निरीक्षण तथा बच्चों को मेनू के अनुसार पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटहेरिया के दो जर्जर कक्षों को देख बीडीओ ने चिंता व्यक्त की. मौके पर मुखिया अनिता देवी, उपमुखिया अतीस सिंह, पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा, हेडमास्टर छठी लाल प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




