गढ़वा: शादी के 5 दिन बाद खुला चौंकाने वाला राज, नवविवाहिता ने प्रेमी पर लगाया गंभीर आरोप

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

श्री वंशीधर नगर की तस्वीर

Garhwa News: गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में शादी के पांच दिन बाद नवविवाहिता के गर्भवती होने का मामला सामने आया. खुलासे के बाद परिवार में विवाद बढ़ा और मामला थाने तक पहुंच गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर से गौरव पांडेय की रिपोर्ट 

Garhwa News: गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है. मामला अब पुलिस के पास पहुंच चुका है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है

शादी के कुछ दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा 

जानकारी के अनुसार, कधवन निवासी छोटेलाल भुइयां के पुत्र कुंदन भुइयां का विवाह बीती 7 मई को जमुई ग्राम निवासी सुमित्रा कुमारी (परिवर्तित नाम) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था. विदाई के बाद नवविवाहिता अपने ससुराल पहुंची, जहां शुरुआती कुछ दिन सामान्य रहे. लेकिन 12 मई को ससुराल पक्ष के सामने यह बात आई कि युवती करीब चार माह की गर्भवती है. 

पति को हुआ शक, मोबाइल कॉल से खुला पूरा मामला

पति कुंदन भुइयां ने बताया कि विवाह की पहली रात को ही पत्नी ने एक अजीब शर्त रखी. उसने किसी ओझा के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि उसे पांच साल तक दूरी बनाए रखनी होगी. इस बात से पति को शक हुआ. बाद में युवती के मोबाइल पर उसके कथित प्रेमी का फोन आने के बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आ गई. विवाद बढ़ने पर यह मामला थाने पहुंचा.

युवती ने लगाया गंभीर आरोप

नवविवाहिता ने पुलिस को दिए आवेदन में अपने ही गांव के विकास चंद्रवंशी (पिता: राजकुमार चंद्रवंशी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती के अनुसार, पिछले एक साल से विकास के साथ उसके प्रेम संबंध थे और यह बच्चा उसी का है. युवती ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

ससुराल पक्ष नाराज, पुलिस जांच में जुटी 

इस खुलासे के बाद ससुराल पक्ष ने गहरी नाराजगी जताई है. परिजनों का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है और शादी से पहले यह सच्चाई उनसे छिपाई गई. ससुराल वालों ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी स्थिति में वे युवती को अपने घर में नहीं रख सकते. घटना के बाद से दोनों गांवों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: नहीं रहे पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस 

इसे भी पढ़ें: रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर से हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola