श्याम भक्ति में डूबा गढ़वा, निशान ध्वजा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन
श्याम भक्ति में डूबा गढ़वा, निशान ध्वजा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्याम भक्ति में डूबा गढ़वा, निशान ध्वजा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष के एकादशी के पावन अवसर पर गढ़वा शहर पूरी तरह श्याममय हो उठा. इस मौके परश्री श्याम निशान ध्वजा यात्रा निकाली गयी, जिसमें जिलेभर के श्रद्धालु शामिल हुए. सुबह ठीक 7:30 बजे रामलला मंदिर परिसर से इस भव्य यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना व बाबा श्याम के जयकारों के साथ किया गया. यह निशान यात्रा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों से गुजरती हुई संकट मोचन मंदिर पहुंची, जहां महाआरती व विशेष मंगल प्रार्थना के साथ इसका समापन हुआ. यात्रा के दौरान पूरा वातावरण “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, “शीश के दानी की जय” व “जय श्री श्याम” के जयघोष से लगातार गूंजता रहा. अमित कश्यप, विनय कश्यप, अरविंद गुप्ता, अमित केसरी, अंकिता अग्रवाल, गीता ब्रेजियर, पूनम केशरी, करुणा केशरी आदि ने श्रद्धालुओं पर गुलाब जल और इत्र की वर्षा की. मौकेप पर हर्षित अग्रवाल,अथर्व अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, जय शंकर ब्रेजियर, अमित कश्यप, विनय कश्यप, अरविंद गुप्ता, अमित केसरी आदि उपस्थित थे. श्रद्धालुओं पर की गयी पुष्प व इत्र वर्षा लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन की ओर से मेन रोड पर व्यवसायी व समाजसेवी हर्ष अग्रवाल के प्रतिष्ठान से लेकर संकट मोचन मंदिर तक पूरे रास्ते श्रद्धालुओं पर पुष्प व इत्र वर्षा की गयी. क्लब के वरिष्ठ सदस्य आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि ऐसे भव्य धार्मिक आयोजन समाज में आपसी एकता, भाईचारा और नयी आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं. भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे आयोजनों से समाज को आत्मिक सुख और मानसिक शांति प्राप्त होती है. वहीं जय शंकर ब्रेजियर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा श्याम की असीम कृपा से गढ़वा नगर में लगातार एक पवित्र धार्मिक वातावरण का निर्माण हो रहा है. जो सभी नागरिकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola