ePaper

कराटे में गढ़वा को तीन स्वर्ण व एक रजत

Updated at : 11 Sep 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
कराटे में गढ़वा को तीन स्वर्ण व एक रजत

कराटे में गढ़वा को तीन स्वर्ण व एक रजत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

गिरिडीह जिला के बगोदर में 6-7 सितंबर को आयोजित ऑल इंडिया नेशनल रैंबो कराटे चैंपियनशिप में गढ़वा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जिले के चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और तीन स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीता. सिविक प्रजापति (11 वर्ष, 20 किग्रा), सुप्रिया कुमारी (13 वर्ष, 40 किग्रा) और झूलन कुमारी (20 वर्ष, 60 किग्रा) ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि समीर कुमार चौबे (16 वर्ष, 80 किग्रा) ने सिल्वर मेडल जीता. प्रतियोगिता में 15 राज्यों के करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. गढ़वा टीम का चयन मुख्य प्रशिक्षक एवं कोच मनोज संसाई के देखरेख में किया गया था. खिलाड़ियों के लौटने पर जिला कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर विजेताओं को संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने सम्मानित किया. इस अवसर पर जितेन्द्र सिन्हा, अधिवक्ता सुबोध वर्मा, मदन प्रसाद केशरी, सुशील केशरी, कराटे के मुख्य प्रशिक्षक एवं सचिव मनोज संसाई, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष शेखर सिन्हा,शैलेन्द्र पाठक आलोक मिश्रा, एस एन पाठक, डा दिनेश कुमार सिंह, अनिता दत्त, प्रदीप पाठक, सनोज कुमार, नीरज कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, अजय कांत,सविता कुमारी, झूलन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, समीर चौबे आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola