चार भाई-बहन ने खोला पुस्तकालय, एसडीएम ने किया उद्घाटन

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
चार भाई-बहन ने खोला पुस्तकालय, एसडीएम ने किया उद्घाटन

चार भाई-बहन ने खोला पुस्तकालय, एसडीएम ने किया उद्घाटन

विज्ञापन

गढ़वा.

शहर के चिनिया रोड स्थित एक निजी भवन में चार सगे भाई-बहनों सुमित, दीपक, पूजा तथा प्रियंका ने वृंदावन लाइब्रेरी नाम से एक निजी पुस्तकालय शुरू किया गया है. पुस्तकालय शुरू करने वाले इन चारों भाई बहनों की उम्र 19 से 26 वर्ष के बीच है. इस पुस्तकालय का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि वे इन युवाओं की सोच और जज्बे को सलाम करते हैं. इस उम्र में लोग जहां खुद संघर्षरत रहते हैं, ऐसे में साधारण परिवार से आने वाले इन चारों युवाओं ने कम से कम एक अच्छे पुस्तकालय की स्थापना की दिशा में सोचने का साहस ही नहीं किया, बल्कि उसे क्रियान्वित भी किया है. उल्लेखनीय है कि इन युवाओं के पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं. सब्जी के इस पारिवारिक व्यवसाय की आय से बिना किसी सरकारी सहयोग लिये इन्होंने पुस्तकालय खोला है. इस अवसर पर संजय कुमार ने उनके माता-पिता को भी साधुवाद दिया, जिन्होंने बच्चों को इस प्रकार का स्टार्टअप आरंभ करने में मानसिक एवं आर्थिक मदद की. मौके पर उन्होंने पुस्तकालय के अच्छे भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दीं. साथ ही सुझाव दिया कि पुस्तकालय में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अग्निशामक उपकरण आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लेंगे. इस दौरान कई छात्र-छात्राओं के अलावा स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola