पिता के अच्छे कर्मों का फल पुत्र व परिवार को : पीडीजे

Updated at : 27 Jan 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
पिता के अच्छे कर्मों का फल पुत्र व परिवार को : पीडीजे

पिता के अच्छे कर्मों का फल पुत्र व परिवार को : पीडीजे

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ भवन के सभागार में संघ के पूर्व अध्यक्ष यमुना प्रसाद सिन्हा एवं उनकी पत्नी सुधा सिन्हा की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलीन कुमार, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कमल किशोर झा, डीजे प्रथम दिनेेश कुमार, डीजे चार आशुतोष पांडेय, डीजे तीन शिवनाथ त्रिपाठी, सदर एसडीओ संजय कुमार, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुुर व पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा सहित अन्य अतिथियों ने दिवंगत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यकम की शुरूआत की. इस अवसर पर संघ की ओर से राज्यपाल से सम्मानित सदर एसडीओ संजय कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. संघ के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पीडीजे नलीन कुमार ने कहा कि पिता के अच्छे कर्मों का लाभ पुत्र सहित पूरे परिवार को मिलता है. उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा द्वारा शुरू की गयी यह परंपरा आगे भी चलती रहे. अन्य वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत यमुना बाबू एक कुशल अधिवक्ता के साथ-साथ काफी सहृदय इंसान थे. वह गरीबों की सेवा में हमेशा आगे रहते थे. उनके कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम होगी. कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव मृत्युंजय तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अधिवक्ता गिरिश कृष्ण सिन्हा ने किया. मौके पर उपस्थित लोग मौके पर सभी न्यायिक दंडाधिकारी, हाई कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सिन्हा, संघ के उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार चौबे,डेंटल काॉलेज के चेेयरमैन दिनेश प्रसाद सिंह, अधिवक्ता नवीन चंद्र सिंह, देवदत्त चौबे, सौरभ धर दूबे, गरीबुल्लाह अंसारी, मुकेश कुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, सत्य नारायण सिन्हा, सोमनाथ विश्वकर्मा, अशोक तिवारी, संजय भारती, मनोज चतुर्वेदी, शशिकांत तिवारी, एसएन विश्वकर्मा,पंचम सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र नाथ देव, ओंकार नाथ तिवारी, आलोक मिश्रा, सुबोध कुमार वर्मा, सतीश कुमार मिश्रा, अनुराग चंदेल, मीरा तिवारी, मंजु शुक्ला, संगीता सिन्हा, अनिता रंजन, दुर्गा रानी, चंदा देवी, कुमारी संचिता, रिमझीम, प्रिया कुमारी, ज्ञान प्रकाश केसरी, रामध्यान पाल, अरूण पटवा व अंकुर पाल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola