इग्नू में नामांकन 15 फरवरी तक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Feb 2025 9:14 PM
इग्नू में नामांकन 15 फरवरी तक
गढ़वा. इग्नू द्वारा 2025 बैच के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए 15 फरवरी तक तिथि का विस्तार किया गया है. इग्नू सेंटर गढ़वा के कॉर्डिनेटर प्रो अर्जुन प्रसाद ने बताया कि केंद्र में संचालित बीए, बी कॉम व पीजी के साथ-साथ हिंदी, इतिहास, राजनीति शास्त्र और समाज शास्त्र में स्नातकोत्तर करने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन मोड में नामांकन ले सकते हैँ. उन्होंने बताया कि विद्यार्थी स्वयं अथवा किसी भी इंटरनेट कैफे अथवा प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से नामांकन करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में इंटरनेट कैफे भी कार्यरत है. स्टडी सेंटर प्रतिदिन एक बजे से तीन बजे तक तथा प्रत्येक रविवार को 11 बजे से तीन बजे तक खुला रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










