चिनिया में हाथियों का उपद्रव जारी, विभाग सुस्त

चिनिया में हाथियों का उपद्रव जारी, विभाग सुस्त
चिनिया. प्रखंड में हाथियों के उपद्रव से किसान परेशान हैं. आये दिन हाथी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. प्रखंड के सिदे गांव मे बुधवार को चार से पांच की संख्या में हाथियों ने गांव पहुंचकर खेतों में लगी गेहूं एवं चना की फसल को नुकसान पहुंचाया. किसान चंदन कोरवा, महेंद्र यादव, रुपेंद्र यादव, सितंबर सिंह, जय सिंह व राजेंद्र यादव ने बताया कि हाथियों ने पांच एकड़ में लगी गेहूं की फसल खाकर बर्बाद कर दी. वहीं कृष्णा यादव, अरुण यादव, मुनि लाल, लोचन यादव की करीब चार एकड़ में लगी चना की फसल खा ली. इसकी जानकारी देने पर वन विभाग के प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार ने कहा कि वन विभाग की टीम क्षतिपूर्ति का आकलन कर रही है. राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट के अनुसार मुआवजा राशि दी जायेगी. उन्होंने बताया कि हाथी भगाने के लिए बंगाल से टीम बुलायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










