महाकुंभ में गुम बुजुर्ग बरेली में मिले

Updated at : 06 Feb 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ में गुम बुजुर्ग बरेली में मिले

महाकुंभ में गुम बुजुर्ग बरेली में मिले

विज्ञापन

गढ़वा. प्रयागराज में महाकुंभ के मेले में गुम हुए मेराल प्रखंड के अटौला गांव निवासी सूर्यदेव तिवारी (85 साल) मिल गये हैं. वह मौनी अमावस्या के दिन कुंभ में स्नान करने गांव के ही कुछ लोगों के साथ गये थे. इसके बाद वह गलत ट्रेन में बैठ गये और भटक कर बरेली चले गये. बरेली की पुलिस ने उन्हें बरामद कर मेराल थाना को उनके गुम होने की सूचना दी. इसके बाद उनके पुत्र जयंत तिवारी उन्हें लाने बरेली रवाना हुए हैं. उनके गुम होने की सूचना के बाद से ही उनके परिजन एवं गांव वाले काफी परेशान थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola