सामूहिक विवाह में 300 बेटियों की सजेगी डोली

Updated at : 06 Feb 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में 300 बेटियों की सजेगी डोली

सामूहिक विवाह में 300 बेटियों की सजेगी डोली

विज्ञापन

गढ़वा. कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी द्वारा 19 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाना है. लेकिन आयोजन का समय नजदीक आते-आते पूर्व लक्ष्य 251 के बजाय 300 से अधिक गरीब बेटियों के शादी को लेकर पंजीयन कराया जा चुका है. एक प्रेसवार्ता कर संस्था के सचिव विकास माली ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले संस्था ने 251 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य रखा था, लेकिन कार्यालय को इससे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. यह देख संस्था ने निर्णय लिया कि कोई भी योग्य कन्या विवाह से वंचित नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि हम हर कन्या को पूरे सम्मान और गृहस्थी के सामान के साथ विदा करेंगे. आवेदन जांच की प्रक्रिया 9 से : बताया गया कि 9 फरवरी से सभी आवेदनों की जांच शुरू होगी. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नाबालिग कन्या या कोई महिला सिर्फ विवाह उपहार (गृहस्थी सामग्री) के लालच में दूसरी बार शादी में शामिल न हो. श्री माली ने समाज के संपन्न लोगों से भी इस पुनीत कार्य में योगदान देने की अपील की है. सामूहिक विवाह से समाज में जागरूकता संस्था का मानना है कि सामूहिक विवाह न सिर्फ निर्धन परिवारों की मदद करता है, बल्कि बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को भी रोकने में सहायक सिद्ध होता है. संस्था द्वारा आयोजित इस विवाह समारोह में समाज के कई गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे. संपन्न परिवार भी आगे आयें : विकास माली ने कहा कि सामूहिक विवाह सिर्फ गरीबों की मदद के लिए नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश देने के लिए भी किया जाता है. उन्होंने कहा कि संपन्न परिवारों को भी अपने बच्चों की शादी सादगी से करनी चाहिए ताकि समाज में दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा का अंत हो सके. मौके पर विकास माली के अलावा कोरवाडीह मुखिया शरीफ अंसारी व विभूति पांडेय शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola