मनरेगा में डोभा निर्माण घोटाले का पर्दाफाश, जांच शुरू
Published by :Akarsh Aniket
Published at :11 Sep 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

मनरेगा में डोभा निर्माण घोटाले का पर्दाफाश, जांच शुरू
विज्ञापन
प्रतिनिधि, चिनिया
चिनिया प्रखंड के ग्राम पंचायत बिलेयतीखैर में मनरेगा योजनाओं में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है. बीडीओ सुबोध कुमार ने बताया कि ग्राम राजबास में उपेंद्र ठाकुर और सकेंदर परहिया के खेत में डोभा निर्माण योजना के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि जमीन पर कोई काम नहीं हुआ. जांच में सामने आया कि 14 से 25 जून 2025 के बीच डोभा निर्माण दिखाकर भुगतान कर दिया गया, जबकि इस अवधि में मिट्टी कार्य प्रतिबंधित था. पीड़ित सकेंदर परहिया ने शिकायत में कहा कि उनके खेत में डोभा नहीं बना, फिर भी मजदूरों के नाम से 64 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया. इसी तरह उपेंद्र ठाकुर के नाम से भी 67 हजार रुपये की निकासी हुई. बीडीओ ने मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, अभियंता, पंचायत सचिव व अन्य मनरेगा कर्मियों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है. ग्रामीण दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




