ePaper

नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब पर जतायी नाराजगी

Updated at : 20 Apr 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब पर जतायी नाराजगी

नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब पर जतायी नाराजगी

विज्ञापन

गढ़वा.

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2013 एवं 2016 में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर जेटेट उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष परिमल कुमार ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य जेएससीसी के विज्ञापन संख्या 13/2023 के तहत प्रस्तावित 26,001 सहायक आचार्य पदों पर नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर रणनीति तय करना और आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाना था. बैठक में जिले भर से जेटेट 2013 और 2016 में उत्तीर्ण पारा एवं गैर-पारा अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. मौके पर श्री कुमार ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग व राज्य सरकार, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीर नहीं हैं.

आयोग की परीक्षा तिथि और देरी से नाराजगीश्री कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा 11 अप्रैल 2024 को जारी परीक्षा कैलेंडर में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य की परीक्षा नवंबर-2025 में और इंटर प्रशिक्षित की परीक्षा का परिणाम जनवरी-2026 तक आने की बात कही गयी है. यह साबित करता है कि आयोग जान बूझकर नियुक्ति प्रक्रिया में देरी कर रहा है.

रद्द विषयों की फिर परीक्षा लेने में भी लापरवाहीकक्षा एक से पांच के लिए कुरमाली एवं पंचपरगनिया तथा कक्षा छह से आठ के लिए उर्दू विषयों की परीक्षा फरवरी 2025 में रद्द कर दी गयी थी. आयोग ने इनकी पुनर्परीक्षा जून 2025 में कराने की तिथि दी है. श्री कुमार ने कहा कि यह देरी दर्शाती है कि आयोग पूरी तरह उदासीन है.

आंदोलन की घोषणा, कानूनी मोर्चे पर भी तैयारीसर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर आयोग और सरकार की उदासीनता के खिलाफ एक व्यापक आंदोलन की शुरुआत की जायेगी, जो नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी. साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में दायर अवमानना वाद, रिव्यू पिटीशन और झारखंड उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम मोर्चा संभालेगी.

शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर चिंताश्री कुमार ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहद चिंताजनक है. राज्य के 30 प्रतिशत स्कूलों में केवल एक शिक्षक कार्यरत है. अगर 26,001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति होती है, तो यह झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार लायेगा, साथ ही वर्षों से संघर्ष कर रहे हजारों बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा.

जिला कमेटी का गठनबैठक में जिला इकाई के चार सक्रिय सदस्यों का चयन भी किया गया, जो प्रदेश कमेटी से संपर्क में रहकर जिले के सभी अभ्यर्थियों को संगठित रखेंगे और प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे. इस अवसर पर आशीष रंजन (जिला अध्यक्ष), विजय कुमार कुशवाहा, राजनाथ चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता, सुनीता कुमारी, स्टेला बालमुचू, अमित कुमार तिवारी, शैलेश कुमार व सदन कुमार प्रजापति समेत सैकड़ों अभ्यर्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola