बाइक की सीधी टक्कर, महिला सहित चार घायल

बाइक की सीधी टक्कर, महिला सहित चार घायल
बंशीधर नगर गढ़वा राष्ट्रीय राज मार्ग-75 पर पाल्हे कला ग्राम के समीप मंगलवार को अहले सुबह दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहा चिकित्सक ने तीन घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया. घटना में घायल होने वालो में उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र निवासी रामाशिष मौर्या, जयशंकर मेहता, मेराल थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवासी अनिल मेहता का पुत्र मुन्ना कुमार तथा धुरकी थाना क्षेत्र के शारदा गांव निवासी बिकास मेहता की पत्नी पूजा कुमारी शामिल हैं. इलाज के बाद चिकित्सकों ने घायल रामाशिष मौर्या, जयशंकर मेहता और मुन्ना मेहता को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना के बारे में बताया गया कि मेराल निवासी मुन्ना मेहता अपनी बहन पूजा को पहुंचाने शारदा गांव आ रहे थे. वहीं विपरीत दिशा से कोण निवासी रामाशीष व जयशंकर रामानुज गंज जा रहे थे. पाल्हे कला ग्राम के समीप दोनो बाइक में टक्कर हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




