धुरकी का एकमात्र दालभात केंद्र हुआ बंद

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
धुरकी का एकमात्र दालभात केंद्र हुआ बंद

धुरकी का एकमात्र दालभात केंद्र हुआ बंद

विज्ञापन

धुरकी. धुरकी प्रखंड परिसर में गरीबों व जरूरतमंदों के लिए मुख्यमंत्री दाल-भात योजना संचालित होती थी. यह दाल-भात केंद्र भी कई दिनों से बंद है. इस कारण इस पर आश्रित लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. मजबूरीवश लोगों को होटल में जाकर मंहगी थाली का भोजन करना पड़ रहा है. विदित हो कि प्रखंड परिसर में संचालित दाल-भात योजना में यात्रीगण, मजदूर व प्रखंड कर्मी के अलावे प्रखंड मुख्यालय आने वाले व्यक्ति भी दाल-भात योजना का लाभ लेते हैं. लेकिन इसके बंद होने से खासकर गरीबों के भोजन पर आफत है. बताया गया कि हर दिन लगभग 100 व्यक्ति यहां पांच रु में दाल-भात योजना का लाभ लेते थे. वहीं अब लोग भोजन के लिए परेशान हो रहे हैं. दरअसल प्रखंड मुख्यालय में भोजन के साथ-साथ पानी पर भी आफत है. यहां चार चापानल लगे हैं, पर मरम्मत व देखरेख के अभाव में पानी नहीं दे रहे. इससे गर्मी और तेज धूप मे प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. आवंटन के अभाव में केंद्र बंद : इस संबंध में पूछे जाने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि आवंटन के अभाव में दाल भात केंद्र बंद है. टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. टेंडर होते ही सप्लायर के माध्यम से योजना चालू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola