ePaper

पंडालों में स्वयंसेवकों के साथ सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को करें तैनात

Updated at : 12 Sep 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
पंडालों में स्वयंसेवकों के साथ सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को करें तैनात

दुर्गा पूजा में गढ़वा पुलिस रहेगी अलर्ट, शांति व सुरक्षा को लेकर एसपी ने दिये निर्देश

विज्ञापन

दुर्गा पूजा में गढ़वा पुलिस रहेगी अलर्ट, शांति व सुरक्षा को लेकर एसपी ने दिये निर्देश प्रतिनिधि, गढ़वा दुर्गा पूजा और विजयादशमी को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़वा पुलिस पूरी सक्रियता से काम करेगी. इसके लिए उन्होंने सभी थानेदारों व पुलिस पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिया है. बैठक की शुरुआत में एसपी ने करमा पूजा और मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारियों की सराहना की और इसी तरह की सक्रियता दुर्गा पूजा के दौरान भी बनाये रखने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पूजा समितियों के मोबाइल नंबर एकत्र किये जाये और पंडालों में स्वयंसेवकों के साथ-साथ सादे लिबास में पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाये. भीड़भाड़ के समय आवागमन सुचारू रहे, इसके लिए रूट चार्ट तैयार कर आम लोगों के साथ साझा करने को कहा गया.एसपी ने शांति समिति की बैठक में मिले सुझावों को भी लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित व नक्सल कांडों का त्वरित निष्पादन, नियमित वाहन चेकिंग अभियान, नेटग्रिड सॉफ्टवेयर और प्रतिबिंब पोर्टल का उपयोग कर अनुसंधान को मजबूत करने, तथा साइबर सुरक्षा और रोड सेफ्टी पर जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया. मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश इसके अलावा सड़क दुर्घटना और एससी-एसटी अत्याचार के मामलों में मुआवजा प्रस्ताव भेजने, ब्लैक स्पॉट की पहचान कर दुर्घटनाओं में कमी लाने, वाहन चेकिंग के दौरान रक्षक ऐप में विवरण दर्ज करने, नफीस में कैदियों की फिंगर प्रिंट प्रविष्टि कराने तथा पॉक्सो, पासपोर्ट, वारंट-कुर्की, आर्म्स एक्ट, साइबर अपराध व चोरी-लूट जैसे मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. एसपी अमन कुमार ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा में शांति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा जनता को हर संभव सहयोग देने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola