मृत गायत्री देवी की रिश्तेदार महाकुंभ में घायल

Updated at : 29 Jan 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
मृत गायत्री देवी की रिश्तेदार महाकुंभ में घायल

मृत गायत्री देवी की रिश्तेदार महाकुंभ में घायल

विज्ञापन

गढ़वा. प्रयागराज में मौनी अमावस्या के स्नान के समय हुई भगदड़ में गढ़वा की एक महिला घायल हो गयी है. जबकि घायल महिला की रिश्तेदार पलामू के तोलरा गांव निवासी एक महिला की मौत हो गयी. बताया गया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के झूरा गांव निवासी तेतरी देवी प्रयागराज में हुए भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हो गयी है. इसके बाद वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया गया कि पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव निवासी अमरेश पांडेय अपनी पत्नी गायत्री देवी तथा झुरा गांव निवासी बहनोई कयास दुबे एवं बहन तेतरी देवी व अन्य रिश्तेदार के साथ कुंभ स्नान करने गये हैं. वहां बुधवार को मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के लिए वे लोग रात में ही संगम घाट पर चले गये थे. वहां रात के एक बजे जब सभी लोग सो रहे थे, तब अचानक भीड़ होने के कारण भगदड़ मच गयी. इस दौरान कई लोग दब गये. अमरेश पांडेय की पत्नी गायत्री देवी (60 वर्ष) एवं तेतरी देवी भी भीड़ में दब गयी. इससे गायत्री देवी की मौत हो गयी, जबकि तेतरी देवी घायल हो गयी. बताया गया कि अमरेश पांडेय का पुत्र सीआरपीएफ का जवान है. उसकी ड्यूटी प्रयागराज कुंभ में ही लगी है. कुंभ स्नान करने के लिए उन्होंने अपने माता-पिता एवं रिश्तेदार को बुलाया था. उनके बुलाने पर ही सभी लोग मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने प्रयागराज कुंभ गये थे. मझिआंव के एक ही परिवार के तीन घायल मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत मझिआंव खुर्द वार्ड नंबर-चार निवासी सह गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी उषा देवी एवं साली भी कुंभ स्थल पर हुई भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में ईभर्ती किया गया है. यद्यपि सभी की स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola