पुराने रंका अस्पताल में रखे जा रहे गाय, बकरी व टेंट

पुराने रंका अस्पताल में रखे जा रहे गाय, बकरी व टेंट
रंका. रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सरकार इस्तेमाल नहीं कर रही. इस पुराने अस्पताल से दो किलोमीटर दूर अनुमंडल कार्यालय के समीप नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है. अब अस्पताल वहीं चलता है. वर्ष 2016 में पुराना अस्पताल नये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट हो गया है. तबसे पुराना अस्पताल भवन सहित चिकित्सकों का आवास खाली पड़ा हुआ है. इसके अलावे अस्पताल की करीब 20 डिसमिल भूमि भी खाली है. इधर स्थानीय लोग अस्पताल की खाली पड़ी भूमि पर टेंट का सामान रखते हैं. वहीं पशुपालक यहां गाय शेड बना कर गाय रखने लगे हैं. इसके अलावे खाली पड़े भवन को बकरियों का बसेरा बना दिया गया है. कुल मिलाकर दबंग लोग अस्पताल के खाली भवनों तथा खाली जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं. इस पर स्वास्थ्य विभाग या स्थानीय प्रशासन का ध्यान नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










