ePaper

अध्यक्ष पर नाबालिग की पिटाई का आरोप, केस दर्ज

Updated at : 12 Sep 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष पर नाबालिग की पिटाई का आरोप, केस दर्ज

अध्यक्ष पर नाबालिग की पिटाई का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन

खरौंधी. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव पर 14 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में हुसरु गांव निवासी पीड़ित के पिता उपेंद्र ठाकुर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप है कि नवल किशोर यादव ने वादी के नाबालिग पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और पत्थर से बेरहमी से मारपीट की. इससे वह घायल हो गया. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस अनुसंधान कर रही है. इधर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव ने बताया कि बच्चे की मेरे पुत्र के साथ लड़ाई हो रही थी, जिसे उन्होंने छुड़वाया था. राजनीतिक षड़यंत्र के तहत उनको फंसाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola