ePaper

व्यवसायी अपनी दुकानों के सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखें

Updated at : 21 Sep 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी अपनी दुकानों के सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखें

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी की बैठक

विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी की बैठक प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी की अध्यक्षता में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक हुई. बैठक में सर्राफा संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वर नाथ सोनी, महामंत्री पंचम सोनी, पदाधिकारी दौलत सोनी, प्रवीण सोनी, ज्योति प्रकाश, पीयूष सोनी, धीरज सोनी और सुनील कश्यप समेत अन्य व्यवसायी उपस्थित थे. बैठक में व्यवसायियों ने अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं और सुझावों को साझा किया. इस अवसर पर थाना प्रभारी तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा उनकी सुरक्षा को लेकर तत्पर है. उन्होंने सभी दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखने और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस हर स्थिति में व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. बैठक में गढ़वा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola