ePaper

सदर अस्पताल में शुरू हुई हड्डी की सर्जरी

Updated at : 10 Sep 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में शुरू हुई हड्डी की सर्जरी

आयुष्मान योजना के तहत दो मरीजों का हुआ आपरेशन

विज्ञापन

– आयुष्मान योजना के तहत दो मरीजों का हुआ आपरेशन

प्रतिनिधि, गढ़वा

जिलेवासियों के लिए राहत की खबर है. गढ़वा सदर अस्पताल में अब हड्डी की सर्जरी (ऑर्थोपेडिक सर्जरी) की सुविधा बहाल हो गयी है. मंगलवार को यहां दो सफल हड्डी की सर्जरी की गयी, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत की गयी थी. सर्जरी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार मालवा ने की. सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी ने बताया कि यह जिला अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि अब मरीजों को हड्डी से संबंधित ऑपरेशन के लिए बाहर के अस्पतालों या दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. डॉ केनेडी ने बताया कि सदर अस्पताल में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है. अस्पताल में अलग से आयुष्मान वार्ड भी बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्डधारकों को तो निःशुल्क सुविधा मिलेगी ही, साथ ही जिन मरीजों के पास कार्ड नहीं है, उन्हें भी इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola