किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Updated:
विज्ञापन
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

मतगणना आज, 33 टेबलों पर तय होगा प्रत्याशियों का भाग्य

विज्ञापन

मतगणना आज, 33 टेबलों पर तय होगा प्रत्याशियों का भाग्य प्रतिनिधि, गढ़वा जिले के तीन नगर निकायों (गढ़वा नगर परिषद, श्रीवंशीधर नगर पंचायत और मंझीआंव नगर पंचायत) के चुनावी नतीजों का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो जायेगा. 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी. मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने गढ़वा कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में पुख्ता इंतजाम किये हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव ने गुरुवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मतगणना कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निकायवार मतगणना की व्यवस्था मतगणना को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन ने कुल 33 टेबल लगाए हैं. निकायवार स्थिति इस प्रकार है: नगर निकाय कुल टेबल मतगणना के चरण (राउंड) गढ़वा नगर परिषद 14 03 नगर पंचायत श्रीबंशीधर नगर 10 03 नगर पंचायत मंझीआंव 09 02 सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तैनात रहेंगे 100 से अधिक कर्मी मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिए 33 से अधिक पर्यवेक्षकों और 66 से अधिक मतगणना सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मतगणना केंद्र के भीतर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola