डायन-बिसाही के शक में की थी मासूम की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
डायन-बिसाही के शक में की थी मासूम की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

तीन वर्षीय मासूम की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन

तीन वर्षीय मासूम की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा प्रतिनिधि गढ़वा गढ़वा पुलिस ने तीन वर्षीय अनुराग उरांव हत्याकांड का उद्भेदन गुरुवार को कर दिया. मामले में पुलिस ने बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी ललन उरांव और उसके पुत्र विशाल उरांव को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार ललन उरांव स्वर्गीय सुरेश उरांव का पुत्र है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शव से लगभग 5 मीटर दूरी से जूट का बोरा, सल्फास लिखी हुई दो पर्ची, एक पुड़िया में गंधयुक्त पाउडर व एक प्लास्टिक का बोरा बरामद किया गया है. आरोपी ललन उरांव ने बताया कि उसकी पत्नी शोभा देवी की बीमारी से मौत हो गयी थी. उसे शक था कि मीरा देवी ने डायन-बिसाही कर उसकी पत्नी की हत्या करायी है. जिसके बाद बदले की भावना से 23 फरवरी की शाम खेल रहे अनुराग उरांव को मिट्टी के घर में ले जाकर जहर खिलाकर दोनों आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद 24 फरवरी की भोर करीब 3 बजे शव को बोरे में डालकर पास के रहर के खेत में फेंक दिया गया. बता दें कि 24 फरवरी को आवेदिका मीरा देवी व जितेंद्र उरांव ने अपने पुत्र अनुराग उरांव की गुमशुदगी के संबंध में आवेदन दिया था. आवेदन के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और मामले की जांच शुरू की गयी. गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक मझिआंव अंचल बृज कुमार, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार राय, अनिल कुमार तथा बरडीहा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है. 25 फरवरी को खेत में मिला था शव 25 फरवरी को बच्चे का शव आवेदिका के घर से उत्तर दिशा में लगभग 100 मीटर दूरी पर स्थित रहर के खेत से बरामद किया गया. गुप्त सूचना और परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ललन उरांव व उसके पुत्र विशाल उरांव से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान ललन उरांव और उसके पुत्र ने हत्या की बात स्वीकार कर ली.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola