ePaper

मानव के कल्याणार्थ बेहतरीन उपहार है रक्तदान : उपायुक्त

Updated at : 16 Apr 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
मानव के कल्याणार्थ बेहतरीन उपहार है रक्तदान : उपायुक्त

मानव के कल्याणार्थ बेहतरीन उपहार है रक्तदान : उपायुक्त

विज्ञापन

गढ़वा. उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा ने बुधवार को टाउन हॉल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसमें कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री जमुआर सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है. यह मानव जाति के कल्याण के लिए सबसे बेहतरीन उपहार है. उन्होंने सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार से कहा कि रक्त का स्टोरेज ठीक से होना चाहिए. वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी नियमित रूप से रक्तदान शिविर संचालित करें. उपायुक्त ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की एवं उनका उत्साह बढ़ाया. रक्तदान में राज्य में दूसरा स्थान : मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा का राज्य भर में द्वितीय स्थान है. इसी प्रकार से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए राज्य भर में गढ़वा जिले को प्रथम स्थान दिलाने के लिए लोगों से रक्तदान करने की अपील की गयी. बीडीओ-सीओ ने भी किया रक्तदान : मेगा रक्तदान शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल अधिकारी सफी आलम, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर भास्कर कुमार प्रखंड कर्मी विवेक गौतम तथा राजन द्विवेदी ने भी रक्तदान किया. उपस्थित लोग : मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा नीरज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल अधिकारी गढ़वा सफी आलम, मुख्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, डीपीएम जेएसएलपीएस विमलेश शुक्ला, अलख नाथ पांडेय, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के चेयरमैन डॉ एमपी गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद कमलापुरी, सचिव डॉ जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद, संयुक्त सचिव नंदकुमार गुप्ता, कार्यकारी कोषाध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, एग्जिक्यूटिव कमेटी के रघुवीर प्रसाद, डॉ पतंजलि केशरी, उमेश कश्यप, कमलेश गुप्ता, उमेश सहाय, संतोष कुमार मेहता, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गढ़वा के चीफ मैनेजर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर सत्यदेव रंजन, ऋषिकेश, चंद्र प्रकाश दुबे एवं ब्लड बैंक के तकनीशियन प्रदीप कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मी तथा बड़ी संख्या में रक्तदाता व सोसाइटी के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola